Hathras News: दीपावली से पहले पटाखा दुकानों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की जांच
दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में उपजिलाधिकारी
हाथरस। दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में उपजिलाधिकारी सदर शुभेंदु गोपाल , मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने शहर की पटाखा और आतिशबाजी की दुकानों का संयुक्त निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण, दुकानों के बीच निर्धारित दूरी और विद्युत सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा।
दुकानदारों को ज्वलनशील पदार्थ दूर रखने, धूम्रपान पर प्रतिबंध सुनिश्चित करने और अग्निशमन उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों के उल्लंघन या लापरवाही पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस एवं प्रशासन की ओर से त्योहारों के मद्देनजर निरीक्षण और निगरानी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?

