Sitapur : सीतापुर में नजूल भूमि पर बड़ा एक्शन: सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन को नोटिस, खाली होगा टाउन हॉल परिसर
नगरपालिका परिषद ने अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रस्ताव पारित कर इन पट्टों को खत्म करने की सूचना दे दी थी। नोटिस के मुताबिक, यह भूमि राज्य सरकार की संपत्ति है और नगरपालिका के पास केवल इसके प्रबंधन का अधिकार है। इस जमीन पर मेडिकल कॉलेज का प्रशासनि
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर प्रशासन ने नजूल भूमि पर अवैध कब्जों को हटाने के लिए सख्त रुख अपनाते हुए सिविल लाइंस स्थित टाउन हॉल परिसर के तीन कब्जाधारकों को नोटिस जारी किया है। कलेक्टर न्यायालय की ओर से जारी इस नोटिस में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव, नरेश कुमार और प्रेम नारायण गुप्ता को अपना पक्ष रखने के लिए 6 मई तक का समय दिया गया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इन व्यक्तियों के किरायानामे और पट्टे पहले ही निरस्त किए जा चुके हैं, जिसके बाद अब इनका कब्जा पूरी तरह अवैध है।
नगरपालिका परिषद ने अप्रैल के पहले सप्ताह में प्रस्ताव पारित कर इन पट्टों को खत्म करने की सूचना दे दी थी। नोटिस के मुताबिक, यह भूमि राज्य सरकार की संपत्ति है और नगरपालिका के पास केवल इसके प्रबंधन का अधिकार है। इस जमीन पर मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन और अन्य जनहित के निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं। प्रशासन ने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि तय समय तक कब्जा खाली नहीं किया गया, तो पुलिस बल का प्रयोग कर जमीन खाली कराई जाएगी। साथ ही, इस कार्रवाई में आने वाले खर्च की वसूली भी संबंधित व्यक्तियों से ही की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद शहर में अवैध कब्जा करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।
What's Your Reaction?









