Sitapur : शाह महोली ग्लूकोज फैक्ट्री में मजदूरों के शोषण का आरोप, वेतन बढ़ाने और छुट्टी की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी
मजदूरों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि बिना छुट्टी और कम वेतन के कारण उनके परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इसके विरोध में मजदूरों ने सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर प्रदर्शन भी किया। किसान मंच ने फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन से मांग की है कि मजदूरों
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
हरगांव क्षेत्र के शाह महोली में स्थित एक ग्लूकोज फैक्ट्री पर मजदूरों के उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे हैं। किसान मंच के राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने इस मामले में नाराजगी जताते हुए कहा कि फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों से बहुत ही कठिन परिस्थितियों में काम लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मजदूरों से रोजाना 10 घंटे काम कराया जाता है, लेकिन इसके बदले उन्हें महीने में सिर्फ 5800 रुपये वेतन दिया जा रहा है। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि मजदूरों को महीने में एक भी दिन की छुट्टी नहीं दी जा रही है।
मजदूरों ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि बिना छुट्टी और कम वेतन के कारण उनके परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। इसके विरोध में मजदूरों ने सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर प्रदर्शन भी किया। किसान मंच ने फैक्ट्री प्रबंधन और प्रशासन से मांग की है कि मजदूरों का मासिक वेतन कम से कम 10,000 रुपये किया जाए, महिलाओं के काम करने के समय को घटाया जाए और महीने में चार दिन का अवकाश अनिवार्य रूप से दिया जाए। शिव प्रकाश सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर मजदूरों की इन जायज मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो संगठन बड़ा आंदोलन शुरू करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रबंधन की होगी।
Also Click : Lucknow: होमगार्ड भर्ती परीक्षा और कानून व्यवस्था पर सीएम योगी करेंगे समीक्षा बैठक।
What's Your Reaction?









