Sitapur : अतिक्रमण हटवाने पर प्रशासन को चुनौती देना पड़ा भारी, हिंदू शेर सेना के अध्यक्ष विकास पर मुकदमा दर्ज

आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई के कुछ ही दिन बाद विकास चतुर्वेदी ने सोमवार को उसी जगह पर दोबारा ठेले और दुकानें लगवाकर रास्ता जाम करवा दिया। क्षेत्रीय लेखपाल विवेक पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने

Apr 21, 2026 - 23:43
33 Views
Sitapur : अतिक्रमण हटवाने पर प्रशासन को चुनौती देना पड़ा भारी, हिंदू शेर सेना के अध्यक्ष विकास पर मुकदमा दर्ज
Sitapur : अतिक्रमण हटवाने पर प्रशासन को चुनौती देना पड़ा भारी, हिंदू शेर सेना के अध्यक्ष विकास पर मुकदमा दर्ज

सीतापुर शहर के कोतवाली क्षेत्र में सड़क से हटाए गए अतिक्रमण को दोबारा लगवाने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के अध्यक्ष विकास के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला तब और गंभीर हो गया जब सोशल मीडिया पर उनका एक बयान चर्चा में आया, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए भड़काऊ टिप्पणी की थी। जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति के निर्देश पर हाल ही में मंडी चौराहा से हरदोई रोड तक सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़े पैमाने पर बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जे हटाए गए थे।

आरोप है कि प्रशासनिक कार्रवाई के कुछ ही दिन बाद विकास चतुर्वेदी ने सोमवार को उसी जगह पर दोबारा ठेले और दुकानें लगवाकर रास्ता जाम करवा दिया। क्षेत्रीय लेखपाल विवेक पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और नियमों के उल्लंघन की धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के दौरान जब पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां काफी नोकझोंक हुई जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सड़क यातायात को सुचारू बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow