Saharanpur : शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षक संघ का हल्ला बोल, किताबों की कालाबाजारी रोकने की मांग

उन्होंने आरोप लगाया कि नए सत्र की शुरुआत होने के बावजूद बाजार में किताबों की कमी है, जिसके लिए सरकार और विभाग जिम्मेदार हैं। डॉ. मलिक ने शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगा

By INA News Desk
Apr 10, 2026 - 21:23
37 Views
Saharanpur : शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षक संघ का हल्ला बोल, किताबों की कालाबाजारी रोकने की मांग
Saharanpur : शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षक संघ का हल्ला बोल, किताबों की कालाबाजारी रोकने की मांग
Advertisement
Advertisement

सहारनपुर के गंगोह रोड स्थित वीर सुभाष इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए डॉ. अशोक मलिक ने शिक्षा विभाग और सरकार की नीतियों पर कड़े सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार केवल 10% बच्चों को शिक्षा दे पा रही है, जबकि 90% बच्चों को निजी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा दे रहे हैं। इसके बावजूद सरकार इन स्कूलों को एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध नहीं करा पा रही है। बाजार में जो किताबें उपलब्ध हैं, उन्हें बुक सेलर बहुत ऊंचे दामों पर बेचकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं। डॉ. मलिक ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार सीधे मान्यता प्राप्त स्कूलों तक किताबें पहुँचाने का प्रबंध करे, तो वे एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि नए सत्र की शुरुआत होने के बावजूद बाजार में किताबों की कमी है, जिसके लिए सरकार और विभाग जिम्मेदार हैं। डॉ. मलिक ने शिक्षा विभाग के कुछ कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में डूबे होने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे फर्जी शिकायतें और अधिकारियों से सांठगांठ कर धन उगाही में लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने अपना रवैया नहीं बदला, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा और भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा।

बैठक में जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा और प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पवार ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने आरटीई (शिक्षा का अधिकार) के तहत पढ़ने वाले बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति और अभिभावकों की प्रोत्साहन राशि न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फंड न मिलने के कारण गरीब वर्ग के बच्चे निजी स्कूलों से जाने को मजबूर हो रहे हैं। इस मौके पर धनंजय शर्मा, अरविंद शर्मा, अमजद अली, अजय सिंह रावत और अन्य कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक विजेंद्र प्रधान ने सभी का आभार प्रकट किया।

Also Click : Lucknow: एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… आज वही प्रदेश जीवन बचा रहा- डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement