Deoband : नूरपुर से मणिकरण साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं का देवबंद में भव्य स्वागत

यात्रा के लिए बस की व्यवस्था बीबी हरभजन कौर और अमन सिंह के परिवार की तरफ से की गई है। देवबंद पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं को सम्मान का प्रतीक सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजपाल सिंह और राजपाल नारंग

By INA News Desk
Jun 12, 2026 - 23:14
25 Views
Deoband : नूरपुर से मणिकरण साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं का देवबंद में भव्य स्वागत
Deoband : नूरपुर से मणिकरण साहिब जा रहे सिख श्रद्धालुओं का देवबंद में भव्य स्वागत

नूरपुर (बिजनौर) से शुरू होकर मणिकरण साहिब की यात्रा पर जा रहे सिख श्रद्धालुओं के जत्थे का देवबंद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। गुरुद्वारा साहिब में संगत के साथ पहुंचे अजीत सिंह शम्मी, जसपाल सिंह रवि, परवेंद्र सिंह सोनू और सतवेंद्र सिंह अनमोल ने यात्रा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह धार्मिक यात्रा नूरपुर से शुरू हुई है, जो केशगढ़ साहिब आनंदपुर, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, कीरतपुर साहिब और गुरुद्वारा मंडी साहिब से होते हुए हिमाचल प्रदेश में स्थित मणिकरण साहिब पहुंचेगी। वहां पहुंचकर सभी श्रद्धालु संसार की भलाई और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे।

यात्रा के लिए बस की व्यवस्था बीबी हरभजन कौर और अमन सिंह के परिवार की तरफ से की गई है। देवबंद पहुंचने पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा श्रद्धालुओं को सम्मान का प्रतीक सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजपाल सिंह और राजपाल नारंग की ओर से श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई। गुरुद्वारा समिति के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार और सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत किया और आभार जताया। इस अवसर पर बलदीप सिंह, अनमोल सिंह, ज्ञानी अमनदीप सिंह और मोहित मल्होत्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Hardoi : हरदोई पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 25 वारंटी आरोपियों को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow