Hardoi: जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार ने सूचित किया है कि जनपद हरदोई में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं यू०पी०एस०सी०, यू०पी०पी०एस०सी०, एस०एस०सी०, जे०ई०ई० एवं नीट की निःशुल्क कोंचिंग शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु संचालित की जानी है। योजनान्तर्गत यू०पी०एस०सी०, यू०पी०पी०एस०सी० की कक्षाओं का संचालन सी०एस०एन०पी०जी० कॉलेज एवं एस०एस०सी०, नीट, जे०ई०ई० की कक्षाएं आर०आर० इण्टर कॉलेज की कक्षाओं में 01 जुलाई 2026 से संचालित किया जाना प्रस्तावित है। अतः यू०पी०एस०सी०, यू०पी०पी०एस०सी० हेतु ग्रेजुएट व अण्डरग्रेजुएट (तृतीय वर्ष) छात्र, एस०एस०सी० हेतु इण्टर पास छात्र/छात्राएं जे०ई०ई० एवं नीट हेतु इण्टर व इण्टर पास, तैयारी करने हेतु इच्छुक छात्र/छात्राएं, कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, हरदोई, विकास भवन कमरा नं0 08 में 20 जून 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में आवेदन प्राप्त कर, उसे भरकर संलग्न कों सहित (अपनी दो फोटो, आधार कार्ड की फोटोकॉपी, अभिभावक का आय प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी एवं समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी) जमा कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नं0 916914399, 8303816492 पर सम्पर्क कर सकते हैं।