Hardoi: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारी के सम्बन्ध मे बैठक

स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय

Jun 11, 2026 - 19:03
43 Views
Hardoi: अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारी के सम्बन्ध मे बैठक
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे हुई प्रवक्ता प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारी के सम्बन्ध मे बैठक

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (GIC) प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारी बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों एवं केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता तथा यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, पर्याप्त पुलिस बल तथा सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता, नकल अथवा अवांछनीय गतिविधियों को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए।

अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुसार संपन्न कराई जाए तथा ईओ नगर पालिका परिषद हरदोई रैनबसेरा की साफ सफाई व्यवस्था  सुनिश्चित की जाए। बैठक में संबंधित अधिकारियों को परीक्षा दिवस पर कंट्रोल रूम सक्रिय रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का आह्वान किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, सीएमओ भावनाथ पाण्डे, जिला विद्यालय निरीक्षक, संबंधित, अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।.

Also Read- Hardoi: जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने सदस्य लालाराम राजपूत के आवास पहुंचकर जाना कुशलक्षेम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow