Hardoi: पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार, विकास भवन, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में

Jun 11, 2026 - 18:56
35 Views
Hardoi: पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश
पर्यटन स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता देते हुए आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार, विकास भवन, हरदोई में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में जनपद के पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण संबंधी समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जनपद के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्व के पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं पर्यटन विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था, संकेतक बोर्ड, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र जनपद की आर्थिक उन्नति, स्थानीय रोजगार सृजन तथा सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम है। पर्यटन स्थलों के समुचित विकास एवं सौंदर्यीकरण से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे तथा जनपद की विशिष्ट पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने में सहायता मिलेगी।

बैठक में पर्यटन विभाग की प्रगति आख्या के अनुसार जनपद में विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इनमें चतुर्भुज भगवान मंदिर, संत तुलाराम बाबा देव स्थान, वाणेश्वर महादेव मंदिर, जंगली बाबा मंदिर, कुशीनाथ मंदिर, शीतला माता मंदिर एवं नुमाइश चौराहा सहित विभिन्न स्थलों पर पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य संचालित हैं। कई परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा शेष परियोजनाओं में तीव्र गति से कार्य कराया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए तथा पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं समग्र विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित निरीक्षण, प्रभावी निगरानी तथा विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Also Read- 'मैं देश का सबसे संतुष्ट राजनेता हूँ, अब मुझे किसी पद या सत्ता की लालसा नहीं' - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दिया बड़ा बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow