Hardoi: जनहित मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं: समीक्षा बैठक में एडीएम का सख्त रुख, एसडीओ सिंचाई पर कार्रवाई के निर्देश

स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 01 मई से 31 मई 2026 तक

Jun 11, 2026 - 18:48
27 Views
Hardoi: जनहित मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं: समीक्षा बैठक में एडीएम का सख्त रुख, एसडीओ सिंचाई पर कार्रवाई के निर्देश
जनहित मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं: समीक्षा बैठक में एडीएम का सख्त रुख, एसडीओ सिंचाई पर कार्रवाई के निर्देश

Hardoi: स्वामी विवेकानंद सभागार में अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में 01 मई से 31 मई 2026 तक स्टार एवं भूमि विवाद संदर्भाे की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई । अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्टार संदर्भ से संबंधित सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त संदर्भों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

उन्होंने कार्य मे शिथिलता बरतने पर एसडीओ सिंचाई को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर समस्त उप जिलाधिकारी, डीपीआरओ, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर देवेश मिश्रा, पुलिस विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रचा समकालीन राजनीति का सबसे स्वर्णिम इतिहास, लगातार 4399 दिनों तक देश के शीर्ष पद पर रहने का बनाया ऐतिहासिक कीर्तिमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow