Bazpur: गुमसानी कट पर कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 74 रुद्रपुर रोड स्थित सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली में उपखनिज भर रहे दो महिला सहित चार श्रमिकों  को कंटेनर

Jun 11, 2026 - 18:31
36 Views
Bazpur: गुमसानी कट पर कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल
गुमसानी कट पर कंटेनर की चपेट में आने से एक युवक की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 रुद्रपुर रोड स्थित सड़क किनारे ट्रैक्टर ट्राली में उपखनिज भर रहे दो महिला सहित चार श्रमिकों  को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। गुमसानी के क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू खान ने  घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रुद्रपुर हाईवे स्थित गुमसानी कट के पास दो दिन पहले उपखनिज से भरा डंपर पलटा था। बुधवार रात डंपर मालिक सड़क पड़े उपखनिज को मजदूरों से उठवाकर ट्रैक्टर ट्राली में भरवां रहा थाl एक कंटेनर तेज रफ्तार के साथ ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में केलाखेड़ा के गांव टांडा आजम निवासी मंगल सिंह की मौत हो गई। जबकि रीना पुत्री विजयपाल, सोमवती पत्नी विजयपाल और डंपर मालिक फरीद निवासी बरेली गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि बबलू सहित अन्य लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर एवं चालक  को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने चालक को कंटेनर सहित हिरासत में ले लिया।

Also Read- तृणमूल कांग्रेस में अब तक का सबसे बड़ा ऐतिहासिक विद्रोह, 20 लोकसभा सांसदों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को समर्थन देने का किया औपचारिक ऐलान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow