Mussoorie: मसूरी में जाम से राहत की नई पहल: चढ़ाई पर सफल रहा ई-रिक्शा ट्रायल, जल्द शुरू होगी शटल सेवा

पर्यटन सीजन में जाम की समस्या से जूझने वाली मसूरी को जल्द राहत मिल सकती है। शहर में ई-रिक्शा आधारित शटल

Jun 11, 2026 - 18:22
 0  6
Mussoorie: मसूरी में जाम से राहत की नई पहल: चढ़ाई पर सफल रहा ई-रिक्शा ट्रायल, जल्द शुरू होगी शटल सेवा
मसूरी में जाम से राहत की नई पहल: चढ़ाई पर सफल रहा ई-रिक्शा ट्रायल, जल्द शुरू होगी शटल सेवा

रिपोर्टर सुनील सोनकर 

मसूरी: पर्यटन सीजन में जाम की समस्या से जूझने वाली मसूरी को जल्द राहत मिल सकती है। शहर में ई-रिक्शा आधारित शटल सेवा शुरू करने की दिशा में गुरुवार को प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न मार्गों पर ई-रिक्शा का सफल ट्रायल किया।

एसडीएम राहुल आनंद, परिवहन विभाग, नगर पालिका और मसूरी पुलिस की मौजूदगी में किंक्रेग, माल रोड, कंपनी गार्डन, किताबघर और पिक्चर पैलेस मार्गों पर अलग-अलग कंपनियों के ई-रिक्शा चलाकर उनकी क्षमता का परीक्षण किया गया। पहाड़ी मार्गों और तीखी चढ़ाइयों पर ई-रिक्शा के प्रदर्शन को संतोषजनक पाया गया।
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि मसूरी को जाम मुक्त बनाने के उद्देश्य से ई-रिक्शा शटल सेवा की योजना पर काम किया जा रहा है। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है और अब इसके संचालन के लिए नियमावली तैयार की जा रही है।

एआरटीओ चारू पंत मिश्रा ने कहा कि ई-रिक्शा पर्यावरण अनुकूल, किफायती और सुविधाजनक परिवहन साधन है। यदि योजना लागू होती है तो इससे यातायात का दबाव कम होगा और प्रदूषण पर भी नियंत्रण मिलेगा।
प्रशासन शटल पार्किंग से माल रोड, माल रोड से कंपनी गार्डन तथा किंक्रेग से पिक्चर पैलेस और किताबघर तक ई-रिक्शा सेवा शुरू करने पर विचार कर रहा है। सफल ट्रायल के बाद शहर में जल्द ई-रिक्शा शटल सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Also Read- Mussoorie: मसूरी में बड़ा हादसा: झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोग सवार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।