AIMIM का दोहरा वार: स्टडी सेंटर नोटिस पर BJP को घेरा, जावेद अली खान के बयान की भी निंदा

सम्भल: लखनऊ स्थित उर्दू IAS-PCS स्टडी सेंटर को भवन खाली करने का नोटिस जारी होने के बाद सियासत गरमा गई है। AIMIM

Jun 15, 2026 - 15:35
66 Views
AIMIM का दोहरा वार: स्टडी सेंटर नोटिस पर BJP को घेरा, जावेद अली खान के बयान की भी निंदा
सय्यद असलम, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव AIMIM

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: लखनऊ स्थित उर्दू IAS-PCS स्टडी सेंटर को भवन खाली करने का नोटिस जारी होने के बाद सियासत गरमा गई है। AIMIM के पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव सय्यद असलम ने इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अल्पसंख्यक छात्रों और कर्मचारियों के हितों पर हमला बताया।

सय्यद असलम ने कहा कि स्टडी सेंटर के बंद होने की आशंका से 78 छात्रों और 19 कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर गंभीर नहीं है और लगातार छात्रों के हितों के खिलाफ फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से पहले ही छात्र परेशान हैं, ऐसे में शैक्षणिक संस्थानों को संकट में डालना दुर्भाग्यपूर्ण है। AIMIM नेता ने कहा कि इस संस्थान से केवल मुसलमान ही नहीं बल्कि सिख, ईसाई और अन्य समुदायों के लोग भी जुड़े हैं, इसलिए उनकी भावनाओं और भविष्य का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार देने में विफल रही है और अब जो लोग रोजगार से जुड़े हैं, उनके सामने भी संकट खड़ा किया जा रहा है। इस दौरान सैयद असलम ने सपा सांसद जावेद अली खान के उस बयान पर भी आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने कहा था कि "बीजेपी के फैलाए जहर से बहुसंख्यक लोग जहरीले हो गए हैं।" असलम ने इस बयान को बेहद गलत और अफसोसनाक बताते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की आलोचना की जा सकती है, लेकिन पूरे समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदू भाईचारे, इंसाफ और मजलूमों के साथ खड़े हैं, इसलिए किसी पूरी कौम के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए। AIMIM नेता ने भरोसा दिलाया कि उनकी पार्टी स्टडी सेंटर के छात्रों और कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों की लड़ाई में हर संभव समर्थन देगी।

Also Read- माफिया नहीं, अब विकास और बदलाव आजमगढ़ की पहचान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow