Sambhal: BMC चुनाव में AIMIM की जीत ‘गरीब-मजलूम आवाम की जीत’, विरोधियों पर बरसे जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला। 

महाराष्ट्र में हुए BMC चुनावों में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बेहतर प्रदर्शन को लेकर पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल

By INA News Desk
Jan 17, 2026 - 19:44
27 Views
Sambhal: BMC चुनाव में AIMIM की जीत ‘गरीब-मजलूम आवाम की जीत’, विरोधियों पर बरसे जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला। 
असद अब्दुल्ला, जिलाध्यक्ष AIMIM

उवैस दानिश, सम्भल 

महाराष्ट्र में हुए BMC चुनावों में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बेहतर प्रदर्शन को लेकर पार्टी नेताओं में उत्साह का माहौल है। इस संबंध में AIMIM के जिलाध्यक्ष असद अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकास और गरीब-मजलूम आवाम की जीत बताया।

असद अब्दुल्ला ने कहा कि वह सबसे पहले अल्लाह रब्बुल इज्जत का शुक्र अदा करते हैं, जिसने आवाम के दिलों में मजलिस की मोहब्बत पैदा की। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि वहां की आवाम ने अपने लीडर बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने इम्तियाज जलील, वारिस पठान और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली का आभार जताया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर पार्टी के लिए प्रचार किया। उन्होंने दावा किया कि BMC चुनाव में AIMIM को करीब 125 सीटें मिली हैं, जिसे उन्होंने “बहुत बड़ी जीत” करार दिया। उनके अनुसार यह जीत विकास, इंसाफ और दबे-कुचले तबके की आवाज़ को मजबूती देती है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा AIMIM को देश के लिए खतरा बताए जाने पर असद अब्दुल्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान नफरत और असंवैधानिक सोच को दर्शाते हैं। उनका आरोप था कि यही लोग समाज में डर और नफरत फैलाने का काम करते हैं। सम्भल में सीओ अनुज चौधरी सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर न्यायालय द्वारा FIR के आदेश के सवाल पर उन्होंने कहा कि AIMIM न्यायपालिका का पूरा सम्मान करती है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इंसाफ की जीत होगी। वहीं महाराष्ट्र में हज कमेटी के सीओ पद पर गैर-मुस्लिम की नियुक्ति को लेकर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि यह फैसला अनुचित है और इससे हज की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

Also Read- Hathras : हाथरस की शिवानी आर्य का भारतीय सूचना सेवा में चयन, बनीं राजपत्रित अधिकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow