Hathras : हाथरस की शिवानी आर्य का भारतीय सूचना सेवा में चयन, बनीं राजपत्रित अधिकारी

शिवानी आर्य, नरेंद्र कुमार गुप्ता और मृदुला गुप्ता की पुत्री हैं। परिवार के अनुसार यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार प्रयासों का परिणाम है। चयन की सूचना मिल

Jan 17, 2026 - 00:12
 0  19
Hathras : हाथरस की शिवानी आर्य का भारतीय सूचना सेवा में चयन, बनीं राजपत्रित अधिकारी
शिवानी आर्य

हाथरस की होनहार बेटी शिवानी आर्य ने भारतीय सूचना सेवा में राजपत्रित अधिकारी पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिवानी आर्य, नरेंद्र कुमार गुप्ता और मृदुला गुप्ता की पुत्री हैं। परिवार के अनुसार यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार प्रयासों का परिणाम है। चयन की सूचना मिलते ही परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पिता ने बताया कि शिवानी ने अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हुए कठिन परिश्रम किया, जिसका परिणाम आज सामने है। माता ने कहा कि शिवानी बचपन से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर रही है और उसकी यह उपलब्धि हर माता-पिता के लिए गर्व का विषय है। क्षेत्र के लोगों ने शिवानी की सफलता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया और कहा कि छोटे शहरों की बेटियां भी आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। शिवानी आर्य की इस उपलब्धि से पूरे जनपद में उत्साह और गौरव का वातावरण बना हुआ है।

Also Click : Prayagraj : माघ मेले में मकर संक्रांति स्नान पर्व पर उठी आस्था की लहर, 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई पुण्य की डुबकी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow