14 माह से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे रोजगार सेवक; 1 जुलाई को विधानसभा घेराव की चेतावनी

सम्भल: ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक

Jun 15, 2026 - 15:44
54 Views
14 माह से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे रोजगार सेवक; 1 जुलाई को विधानसभा घेराव की चेतावनी
14 माह से मानदेय नहीं, सड़क पर उतरे रोजगार सेवक; 1 जुलाई को विधानसभा घेराव की चेतावनी

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: ग्राम रोजगार सेवक पंचायत मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक विकास भवन बहजोई स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय मांग पत्र प्रशासन को सौंपते हुए जल्द समाधान की मांग की।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश यादव ने बताया कि जिले के ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले 12 से 14 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि मात्र ₹7,788 मासिक मानदेय पर कार्य करने वाले रोजगार सेवकों के परिवारों का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस जमा नहीं हो पा रही है और कई परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शासन से आने वाली धनराशि का सही उपयोग नहीं किया जा रहा। उनका कहना है कि रोजगार सेवकों के भुगतान के बजाय धन अन्य मदों में खर्च किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि ऑनलाइन रिकॉर्ड में भी ऐसे भुगतान दिखाई देते हैं और इसकी जांच कराई जानी चाहिए। रोजगार सेवकों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वे लगातार बीडीओ, सीडीओ और जिलाधिकारी स्तर तक अपनी समस्या उठा रहे हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है। सोमवार को जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एडीएम ने उनका ज्ञापन प्राप्त किया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 30 जून 2026 तक मानदेय भुगतान सहित अन्य मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो 1 जुलाई 2026 को प्रदेश स्तर पर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। रोजगार सेवकों ने कहा कि उनके साथ हो रहे शोषण को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Also Read- माफिया नहीं, अब विकास और बदलाव आजमगढ़ की पहचान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow