बीजेपी ज़हर बो रही, भाईचारा तोड़ रही - जावेद अली खान के बयान पर बोले इकबाल महमूद, ओवैसी को बताया पढ़ा-लिखा बैरिस्टर

सम्भल: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक इकबाल महमूद ने सपा सांसद जावेद अली खान के बयान का

Jun 16, 2026 - 14:32
Jun 16, 2026 - 15:01
 0  19
बीजेपी ज़हर बो रही, भाईचारा तोड़ रही - जावेद अली खान के बयान पर बोले इकबाल महमूद, ओवैसी को बताया पढ़ा-लिखा बैरिस्टर
इकबाल महमूद, सपा विधायक सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक इकबाल महमूद ने सपा सांसद जावेद अली खान के बयान का समर्थन करते हुए भाजपा पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जावेद अली खान के बयान से वही लोग परेशान हैं जिन पर इस "ज़हर" का असर हो रहा है। इकबाल महमूद ने कहा कि भाजपा का मुख्य काम हिंदू-मुस्लिमों के बीच दूरी पैदा करना और भाईचारे को कमजोर करना है।

उन्होंने कहा कि जावेद अली खान का आशय यह था कि भाजपा की राजनीति का असर बहुसंख्यक समाज पर पड़ रहा है, जबकि मुसलमानों को गैर-मुस्लिम दोस्तों के साथ रिश्ते मजबूत कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखना चाहिए। वहीं, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर AIMIM की सक्रियता पर प्रतिक्रिया देते हुए इकबाल महमूद ने कहा कि संविधान हर राजनीतिक दल को चुनाव लड़ने और प्रत्याशी घोषित करने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी दल के उम्मीदवार घोषित करने में कोई बुराई नहीं है। AIMIM को भविष्य में सपा गठबंधन में शामिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला किसी एक नेता का नहीं, बल्कि गठबंधन में शामिल सभी दलों का सामूहिक निर्णय होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाजवादी पार्टी 25 दलों के गठबंधन का हिस्सा है और ऐसे फैसले आपसी सहमति से लिए जाते हैं। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा 170 सीटों की मांग वाले बयान पर भी उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है। अंतिम फैसला कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच बातचीत से तय होगा। ओवैसी को मुसलमानों का नेता मानने के सवाल पर इकबाल महमूद ने सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा, असदुद्दीन ओवैसी साहब एक पढ़े-लिखे आदमी हैं, बैरिस्टर हैं, इतना मैं मानता हूं। जावेद अली खान के बयान पर सियासत गरमा गई है। सपा विधायक इकबाल महमूद ने भाजपा पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया, जबकि ओवैसी को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया।

Also Read- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में जनकल्याण पर्व, युवाओं को कौशल व रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू : कपिल देव अग्रवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।