मसूरी में फिटनेस की नई उड़ान: पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण की पहल, बच्चों, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा आत्मरक्षा व फिटनेस का मंच

पहाड़ों की रानी मसूरी में फिटनेस और आत्मरक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बैनर तले

Jun 14, 2026 - 11:42
39 Views
मसूरी में फिटनेस की नई उड़ान: पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण की पहल, बच्चों, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा आत्मरक्षा व फिटनेस का मंच
मसूरी में फिटनेस की नई उड़ान: पहली बार मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण की पहल, बच्चों, युवाओं और महिलाओं को मिलेगा आत्मरक्षा व फिटनेस का मंच

रिपोर्टर सुनील सोनकर    

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में फिटनेस और आत्मरक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के बैनर तले सह-संस्थापक अभिश्री बानी और कोच प्रशांत बिष्ट ने शहर में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण की पहल करते हुए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भाग लेकर फिटनेस, आत्मरक्षा और मानसिक मजबूती का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
अभिश्री बानी ने बताया कि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स केवल लड़ाई का खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली का माध्यम है। उन्होंने कहा कि बच्चों में एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ाने, युवाओं को फिट रखने तथा महिलाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने में यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता ळें उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में मसूरी के स्कूलों में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने के साथ ही आईटीबीपी और लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) के साथ भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रही है।
कोच प्रशांत बिष्ट ने कहा कि मसूरी में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उचित प्रशिक्षण और सुविधाएं मिलने पर यहां के युवा राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं। इसी उद्देश्य से मसूरी में एक अत्याधुनिक डड। जिम स्थापित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन महामंत्री सौरभ सोनकर ने बताया कि कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों ने इसे फिटनेस और आत्मरक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल बताते हुए नियमित प्रशिक्षण की मांग की। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह पहल युवाओं को नशे और नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर उन्हें स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने में मददगार साबित होगी।

Also Read- बाजपुर में दबंगों का तांडव: गरीब परिवार के घर पर हमला, पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत; पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow