बाजपुर में दबंगों का तांडव: गरीब परिवार के घर पर हमला, पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत; पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

मझरा प्रभु वार्ड नंबर-1 स्थित यादव गैस एजेंसी के गोदाम के पास शुक्रवार की देऱ रात्रि आपराधिक प्रवृत्ति के दो युवकों एवं उनके

Jun 13, 2026 - 16:48
37 Views
बाजपुर में दबंगों का तांडव: गरीब परिवार के घर पर हमला, पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत; पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
बाजपुर के मझरा प्रभु में दबंगों का तांडव महिलाओं के साथ मारपीट की फायरिंग

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर:  मझरा प्रभु वार्ड नंबर-1 स्थित यादव गैस एजेंसी के गोदाम के पास शुक्रवार की देऱ रात्रि आपराधिक प्रवृत्ति के दो युवकों एवं उनके साथियों द्वारा एक गरीब परिवार के घर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।इस घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैंl बाजपुर क्षेत्र में दबंगों की गुंडागर्दी बढ़ती जा रही हैl घटना में पत्थर भी चले एवं चार राउंड फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गईl एसएसआई विक्रम धामी ने पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल करते हुएl पुलिस टीम को दबंगों की तलाश में लगा दियाl

उन्होंने कहा जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे शहर का माहौल किसी भी कीमत पर बिगड़ता नहीं दिया जाएगाl क्षेत्र के निवासी देबू और बब्बू पुत्र करतार सिंह पर आरोप है कि कुछ लोगों को साथ लेकर एक परिवार के घर पर धावा बोल दिया।जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार में भय का वातावरण है।क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।क्षेत्र वासियों ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है जिससे क्षेत्र में शांति का माहौल बना रहेl

Also Read- शिवसेना UBT में फिर बड़ी बगावत के आसार- उद्धव ठाकरे गुट के कई सांसदों के पाला बदलने की चर्चाओं से राजनीतिक तापमान चरम पर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow