Bajpur: बेरिया रोड बंद होने पर घायल महिला को चारपाई पर लिटाकर  निकाला 

बेरिया रोड स्थित लेबड़ा पुल निर्माण के चलते रास्ता बंद होने से एक घायल महिला को उपचार के लिए चारपाई पर रखकर

Jun 13, 2026 - 16:43
25 Views
Bajpur: बेरिया रोड बंद होने पर घायल महिला को चारपाई पर लिटाकर  निकाला 
बेरिया रोड बंद होने पर घायल महिला को चारपाई पर लिटाकर  निकाला 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुरl बेरिया रोड स्थित लेबड़ा पुल निर्माण के चलते रास्ता बंद होने से एक घायल महिला को उपचार के लिए चारपाई पर रखकर ले जाना पड़ा। सड़क मार्ग बंद होने के कारण एंबुलेंस और अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल निर्माण कार्य के दौरान वैकल्पिक मार्ग की उचित व्यवस्था नहीं की गई,lजिसके चलते आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। एसडीएम डॉ अमृत शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह के लिए वैकल्पिक मार्ग को बंद किया है क्योंकि आर्मी के बेली ब्रिज का कार्य चल रहा है उसके बाद लोडेड वाहन भी यहां से चल पाएंगे उसके बाद किसी को कोई भी परेशानी नहीं होगीl

Also Read- Mussoorie: मसूरी में जाम बना जिंदगी पर भारी, एंबुलेंस को आईटीबीपी मार्ग से पहुंचाया गया देहरादून

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow