Mussoorie: मसूरी में जाम बना जिंदगी पर भारी, एंबुलेंस को आईटीबीपी मार्ग से पहुंचाया गया देहरादून

पर्यटन नगरी मसूरी में बढ़ते जाम ने अब आपातकालीन सेवाओं को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को स्प्रिंग

Jun 12, 2026 - 16:32
39 Views
Mussoorie: मसूरी में जाम बना जिंदगी पर भारी, एंबुलेंस को आईटीबीपी मार्ग से पहुंचाया गया देहरादून
मसूरी में जाम बना जिंदगी पर भारी, एंबुलेंस को आईटीबीपी मार्ग से पहुंचाया गया देहरादून

मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में बढ़ते जाम ने अब आपातकालीन सेवाओं को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को स्प्रिंग रोड पर एक गंभीर मरीज को लेकर देहरादून जा रही एंबुलेंस भीषण जाम में फंस गई। काफी प्रयासों के बावजूद रास्ता साफ नहीं हो सका, जिसके बाद मरीज को बचाने के लिए आईटीबीपी अधिकारियों से विशेष अनुमति लेकर एंबुलेंस को उनके मार्ग से गैजमेंट होते हुए देहरादून भेजा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्प्रिंग रोड पर कुछ होटल और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से जुड़े वाहन सड़क किनारे खड़े किए जाते हैं, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शुक्रवार को भी सड़क संकरी होने और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ सकी।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होती तो मरीज की जान को खतरा हो सकता था। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से स्प्रिंग रोड पर सड़क किनारे खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों ने उप जिला चिकित्सालय जाने वाले मार्ग पर भी अवैध पार्किंग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अस्पताल मार्ग को हर हाल में बाधारहित रखा जाना चाहिए। उनका कहना है कि पर्यटन सीजन में बढ़ते यातायात दबाव के बीच आपातकालीन सेवाओं के लिए अलग व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। इस घटना ने एक बार फिर मसूरी की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जाम की समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और गंभीर परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

Also Read- Bazpur: कम तेल और पौष्टिक चीजों को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow