Ballia: छपरा एक्सप्रेस में युवक के बैग से 36.25 लाख नकद बरामद, दस्तावेज न मिलने पर सीज

ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन से है जहां जीआरपी पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है।

Jun 12, 2026 - 16:22
35 Views
Ballia: छपरा एक्सप्रेस में युवक के बैग से 36.25 लाख नकद बरामद, दस्तावेज न मिलने पर सीज
छपरा एक्सप्रेस में युवक के बैग से 36.25 लाख नकद बरामद, दस्तावेज न मिलने पर सीज

Report- Syed Asif Hussain zaidi

ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया रेलवे स्टेशन से है जहां जीआरपी पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है।
ट्रेन संख्या 15054 छपरा एक्सप्रेस में तलाशी के दौरान एक युवक के पास से 36 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामद रकम के संबंध में युवक के पास कोई वैध दस्तावेज नही था नही प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद जीआरपी ने धनराशि को सीज कर इसकी सूूचना आयकर विभाग को दे दी।

अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत जीआरपी बलिया की टीम छपरा एक्सप्रेस के कोचों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसके लाल रंग के बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के  दौरान युवक के बैग से कुल 36 लाख 25 हजार रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान संचित अग्रवाल निवासी गाजीपुर के रूप में बताया । उसने दावा किया कि यह रकम छपरा कचहरी स्टेशन के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान पर देने के लिए ले जाई जा रही थी। हालांकि, वह धनराशि से संबंधित कोई वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं कर सका।

जीआरपी ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराते हुए बरामद नकदी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। मामले की सूचना आयकर विभाग के उपनिदेशक, यूनिट-2 वाराणसी को भेज दी गई है। अब आयकर विभाग इस रकम के स्रोत और वैधता की जांच करेगा।फिलहाल जीआरपी और आयकर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।  जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद नकदी का स्रोत क्या है और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था

Also Read- Gonda: मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow