बलिया में लूट कांड का 48 घंटे में पर्दाफाश : अपनों ने ही रची थी साजिश, भाभी और भाई गिरफ्तार। 

जनपद की SOG /सर्विलांस और थाना खेजुरी पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बीते 6 जून को हुई सनसनीखेज लूट

Jun 8, 2026 - 17:10
31 Views
बलिया में लूट कांड का 48 घंटे में पर्दाफाश : अपनों ने ही रची थी साजिश, भाभी और भाई गिरफ्तार। 
लूट कांड का 48 घंटे में पर्दाफाश  अपनों ने ही रची थी साजिश, भाभी और भाई गिरफ्तार

Report Syed Asif Hussain 

बलिया: जनपद की SOG /सर्विलांस और थाना खेजुरी पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में बीते 6 जून को हुई सनसनीखेज लूट की घटना का महज़ 48 घंटे के अंदर  ही सफल अनावरण कर दिया। पुलिस जांच में जो सच सामने आया, उसने हर किसी को चौंका दिया। यह लूट किसी बाहरी आपराधिक गैंग ने नहीं, बल्कि घर की ही सगी भाभी ने पारिवारिक कलह के चलते अपने मायके वालों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता महिला सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए ज़ेवर और नगदी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के  निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खेजुरी लालमणि सरोज की टीम मामले की जांच कर रही थी। दरअसल, 6 जून को पीड़ित पक्ष द्वारा खेजुरी थाने में तहरीर दी गई थी कि कुछ अज्ञात नकाबपोश बदमाश उनके घर में घुसे और महिलाओं को डरा-धमकाकर जेवर व नगदी लूट ले गए। जाते-जाते बदमाश कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर फरार हो गए थे। पुलिस ने धारा 309(4) और 333 बीएनएस (BNS) में मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए तीन टीमें गठित की थीं।

Also Read- हांसी में सरेआम गुंडागर्दी- बातचीत के बहाने शोरूम से बाहर बुलाकर मैनेजर सूरज जैन की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow