Hardoi: 25 चोरी के दोपहिया वाहनों के साथ अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष
रिपोर्ट: मुकेश सिंह सोमवंशी
कासिमपुर / हरदोई जनपद में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कासिमपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की 22 मोटरसाइकिलें, 3 स्कूटी, एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में शकील पुत्र जब्बार निवासी बरगदिया खेड़ा थाना कासिमपुर, वीरू पुत्र बालकराम निवासी झौनीखेड़ा मजरा करलांवा थाना कासिमपुर तथा अरबी हसन पुत्र उस्मान निवासी कहचारी थाना कासिमपुर को गिरफ्तार किया गया।
- लखनऊ, उन्नाव और हरदोई में सक्रिय था गिरोह
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से हरदोई, लखनऊ और उन्नाव समेत विभिन्न जनपदों में किराए पर कमरा लेकर रेकी करते थे। मौका मिलने पर मोटरसाइकिल और स्कूटी चोरी कर लेते थे। चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उनकी नंबर प्लेट हटा दी जाती थी तथा कई वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनका उपयोग किया जाता था।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना कासिमपुर में मु0अ0सं0 231/26 धारा 318(4), 336(3), 338, 340, 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 232/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
शकील
मु0अ0सं0 094/21 धारा 379/411 भादवि, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ
मु0अ0सं0 140/21 धारा 380/457/411 भादवि, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ
मु0अ0सं0 105/25 धारा 303(2)/62 बीएनएस, थाना वजीरगंज, लखनऊ
वीरू
मु0अ0सं0 018/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कासिमपुर, हरदोई
मु0अ0सं0 157/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कासिमपुर, हरदोई
मु0अ0सं0 384/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कासिमपुर, हरदोई
अरबी हसन
मु0अ0सं0 380/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कासिमपुर, हरदोई
मु0अ0सं0 258/25 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कासिमपुर, हरदोई
मु0अ0सं0 180/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना औरास, उन्नाव
बरामदगी
22 चोरी की मोटरसाइकिलें
03 चोरी की स्कूटी
एक तमंचा 315 बोर
एक जिंदा कारतूस 315 बोर
इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका
इस सफल कार्रवाई में थाना कासिमपुर पुलिस टीम के प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम, अतिरिक्त निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, उपनिरीक्षक प्रियांक शर्मा, हेड कांस्टेबल रतन सिंह, हेड कांस्टेबल जयकरन, कांस्टेबल सुशील कुमार, कांस्टेबल गौरव गुर्जर, आरक्षी चालक अरविंद, आरक्षी चालक राजेश तथा आरक्षी चालक अर्पित यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- पुलिस टीम को मिलेगा सम्मान
वाहन चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर 25 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद करने वाली थाना कासिमपुर पुलिस टीम की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई ने टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है। एक साथ 25 चोरी के वाहन बरामद होने से कई लंबित वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। इस कार्रवाई को हरदोई पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह की गतिविधियों पर प्रभावी प्रहार हुआ है।
What's Your Reaction?




