Ballia: रफ्तार का कहर-  ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर फिर कार भी आकर उसमे  भिड़ी,  ड्यूटी जा रही, एक महिला की मौत 9 घायल। 

बेल्थरा रोड के उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवायां गांव के करीब बुधवार को बाइक, ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने की

May 7, 2026 - 11:56
21 Views
Ballia: रफ्तार का कहर-  ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर फिर कार भी आकर उसमे  भिड़ी,  ड्यूटी जा रही, एक महिला की मौत 9 घायल। 
रफ्तार का कहर-  ई-रिक्शा और बाइक की जोरदार टक्कर फिर कार भी आकर उसमे  भिड़ी,  ड्यूटी जा रही, एक महिला की मौत 9 घायल। 

Report- S.Asif Hussain zaidi.

बलिया- बेल्थरा रोड के उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत अवायां गांव के करीब बुधवार को बाइक, ई-रिक्शा और कार की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई तभी एक कार भी उसमे आकर भिड गई , टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी सीयर पहुंचाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कई लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं इलाज के दौरान नीतू (35 वर्ष) पत्नी धनंजय, निवासी बेल्थरा की हालत बिगड़ गई।
डॉक्टरों ने सीपीआर देकर उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

इस हादसे में पंकज (40) पुत्र गुलाब दीन निवासी अवायां, धनंजय (35) पुत्र अमीरचंद निवासी बेल्थरा, नीतू (35) पत्नी धनंजय, गिरिजा देवी (45) पत्नी देवनाथ निवासी शाहपुर अफगां, राजाराम (45) निवासी तेलमा, संगीता यादव (18) पुत्री मजेंदर निवासी छोटी टंगुनिया, ज्योति (20) पुत्री व्यास प्रसाद निवासी टंगुनिया, विमली देवी (45) पत्नी राजबहादुर निवासी शाहपुर, राज (22) निवासी बेल्थरा रोड, चांदनी देवी (35) पत्नी जय प्रकाश निवासी शाहपुर तथा रेनू देवी (33) पत्नी पंकज रावत निवासी कोथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। बाद में उभांव थानाध्यक्ष भी पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित किया इस दौरान सीएचसी सीयर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर रही है।लोगो के अनुसार ईलाज के दौरान एक और घायल की मौत बताई जा रही है।

Also Read-बस्ती में सनसनीखेज वारदात- लिव-इन पार्टनर ने सोते समय प्रेमी पर छिड़का पेट्रोल, जिंदा जलाने की कोशिश से इलाके में दहशत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow