Sambhal: पुलिस पिकेट पर तैनात होमगार्ड से मारपीट, डंडा छीना… VIDEO वायरल होते ही मुकदमा दर्ज। 

सम्भल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त युवक की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेहरू चौक

May 7, 2026 - 12:02
89 Views
Sambhal: पुलिस पिकेट पर तैनात होमगार्ड से मारपीट, डंडा छीना… VIDEO वायरल होते ही मुकदमा दर्ज। 
पुलिस पिकेट पर तैनात होमगार्ड से मारपीट, डंडा छीना… VIDEO वायरल होते ही मुकदमा दर्ज। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत्त युवक की दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नेहरू चौक पर पुलिस पिकेट ड्यूटी के दौरान आरोपी युवक ने होमगार्ड से अभद्रता, गालीगलौज और मारपीट करते हुए उसका डंडा तक छीन लिया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात नेहरू चौक पर होमगार्ड धर्मपाल सिंह और उनके साथी रामौतार ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान जावेद नाम का युवक शराब के नशे में वहां पहुंचा और राहगीरों से विवाद करने लगा। जब ड्यूटी पर मौजूद होमगार्ड ने उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया तो आरोपी आगबबूला हो गया। आरोप है कि जावेद ने पहले गालीगलौज की, फिर होमगार्ड से हाथापाई करते हुए उनका डंडा छीन लिया और उसी डंडे से धमकाने लगा। करीब आधे घंटे तक आरोपी ने चौक पर जमकर हंगामा काटा जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई लेकिन आरोपी का नशे में उत्पात जारी रहा। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने होमगार्ड की तहरीर पर गुन्नौर थाने में आरोपी जावेद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read- Lucknow: जनपद मुजफ्फरनगर के पर्यटन विकास हेतु 07 परियोजनाओं के लिए 788 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow