सम्भल में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, लैपटॉप और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस।

सम्भल के चंदौसी थाना क्षेत्र स्थित पंचशील कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीए फाइनल ईयर की एक छात्रा ने घर में

By INA News Desk
May 7, 2026 - 12:09
83 Views
सम्भल में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, लैपटॉप और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस।
सम्भल में बीए फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, लैपटॉप और मोबाइल कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल के चंदौसी थाना क्षेत्र स्थित पंचशील कॉलोनी में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बीए फाइनल ईयर की एक छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव कमरे में सीलिंग फैन से साड़ी के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में भी हड़कंप फैल गया।

बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। उसके पिता डेयरी से दूध लेने गए हुए थे, जबकि मां किसी रिश्तेदारी में गई हुई थी। जब परिजन वापस लौटे तो कमरे का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चंदौसी थाना पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा का मोबाइल फोन और लैपटॉप भी कब्जे में ले लिया गया है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। छात्रा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच के बाद हो सकेगा। फिलहाल इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

Also Read- बेंगलुरु के अपार्टमेंट में मिला युवती का नग्न और सड़ा हुआ शव, कमरे के भीतर का खौफनाक मंजर देखकर दहल गए लोग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow