Sambhal: भगवान के दर्शन के बहाने लूट- सम्भल पुलिस ने टप्पेबाज गैंग का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार। 

सम्भल पुलिस ने महिलाओं को भगवान के दर्शन कराने का झांसा देकर जेवर लूटने वाले शातिर टप्पेबाज गैंग का खुलासा करते हुए एक आरोपी

Apr 30, 2026 - 17:29
30 Views
Sambhal: भगवान के दर्शन के बहाने लूट- सम्भल पुलिस ने टप्पेबाज गैंग का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार। 
मनोज कुमार रावत, एएसपी

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल पुलिस ने महिलाओं को भगवान के दर्शन कराने का झांसा देकर जेवर लूटने वाले शातिर टप्पेबाज गैंग का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान असलम निवासी हापुड़ के रूप में हुई है, जिसके पास से करीब 20 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

यह घटना 13 अप्रैल को बबराला थाना क्षेत्र के चंदौसी रोड पर हुई थी, जहां एक बुजुर्ग महिला को शंकरजी के दर्शन कराने का लालच देकर उसके सोने के कुंडल और चैन ठग लिए गए थे। वारदात के दौरान दो बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने आधुनिक तकनीक और ‘यक्ष एप’ की मदद से गैंग का सुराग लगाया और मुख्य आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस वारदात को मेरठ के दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया था। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह गैंग खासतौर पर महिलाओं को निशाना बनाता था और धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर उन्हें झांसे में लेता था। इस तरह के अपराध को पुलिस की भाषा में “टप्पेबाजी” कहा जाता है। एएसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि गैंग के बाकी सदस्यों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अजनबियों के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।

Also Read- Muzaffarnagar: स्कूल परिसर में चौकीदार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, कैमरे बंद कर दिया वारदात को अंजाम।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow