Bazpur: कम तेल और पौष्टिक चीजों को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणादायी अपील के संकल्प को गति देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष

By INA News Desk
Jun 11, 2026 - 15:07
39 Views
Bazpur: कम तेल और पौष्टिक चीजों को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करें
कम तेल और पौष्टिक चीजों को अपने सुबह के नाश्ते में शामिल करें

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणादायी अपील के संकल्प को गति देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रूचि भट्ट के निर्देशानुसार तथा जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर के नेतृत्व व मण्डल अध्यक्ष कुसुम सैनी की अध्यक्षता में ग्राम बेरिया दौलत स्थित मंडल महामंत्री अनीता सैनी के आवास पर ‘कम तेल का नाश्ता, स्वस्थ जीवन की खुशहाली’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आकांक्षा ठाकुर ने कम तेल वाले भोजन के लाभ बताते हुए कहा कि संतुलित आहार और स्वस्थ खान-पान की आदतें अपनाकर जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उपस्थित महिलाओं ने स्वस्थ खान-पान को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष पूनम मंझरिया, मंडल महामंत्री दिव्या गोयल, धनवती देवी, नीलम राठी, आरती शर्मा, पूनम शर्मा, कमलेश देवी, अंजली, राधा आदि महिलायें मौजूद रहीं।

Also Read- Mussoorie: मसूरी में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, पांच घंटे तक चला राहत अभियान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow