Sambhal: तहरीर देने पर अभद्रता पड़ी भारी, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद पुलिस ने किया शांति भंग में चालान

सम्भल में सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली सम्भल पुलिस ने इंस्टाग्राम

Jun 11, 2026 - 15:16
15 Views
Sambhal: तहरीर देने पर अभद्रता पड़ी भारी, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद पुलिस ने किया शांति भंग में चालान
आरोपी का फोटो

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग करना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली सम्भल पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी से आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए युवक का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सानू कुरैशी नामक युवक द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी से अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने और तहरीर देने की बात को लेकर भी आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत पुलिस तक पहुंची थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली सम्भल पुलिस ने जांच पड़ताल की। जांच में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों और व्यवहार को शांति व्यवस्था के लिए प्रतिकूल मानते हुए पुलिस ने युवक के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की अभद्र, भड़काऊ या शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहने की अपील की है।

Also Read- 'मैं देश का सबसे संतुष्ट राजनेता हूँ, अब मुझे किसी पद या सत्ता की लालसा नहीं' - पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में दिया बड़ा बयान 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow