Sambhal: तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की योजना पर बर्क का सरकार पर हमला, बोले- जो मुसलमानो को दबा रही, वह इंसाफ कैसे देगी? चुनावी बयानबाजी

सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए योगी सरकार द्वारा घोषित

Jun 11, 2026 - 15:27
48 Views
Sambhal: तीन तलाक पीड़ित महिलाओं की योजना पर बर्क का सरकार पर हमला, बोले- जो मुसलमानो को दबा रही, वह इंसाफ कैसे देगी? चुनावी बयानबाजी
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए योगी सरकार द्वारा घोषित योजनाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार के दावों को "हवा-हवाई बयान" बताते हुए कहा कि उन्हें इस योजना के धरातल पर लागू होने की कोई उम्मीद नहीं दिखती।

सांसद बर्क ने कहा कि जो सरकार लगातार मुसलमानों को निशाना बनाने का काम कर रही है, उससे यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वह मुस्लिम महिलाओं को न्याय और अधिकार दिलाने के लिए गंभीर कदम उठाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों, मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है, साथ ही झूठे मुकदमों और फर्जी एनकाउंटर जैसे मामलों से भी मुस्लिम समाज प्रभावित हो रहा है। बर्क ने कहा कि सरकार की यह घोषणा केवल कागजों तक सीमित दिखाई देती है और इसे अमली जामा पहनाया जाना मुश्किल लगता है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के एकजुट होने से भाजपा घबराई हुई है। उनके मुताबिक, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पीडीए को एक मंच पर लाने की मुहिम का असर दिखाई दे रहा है, जिसके चलते चुनाव से पहले इस तरह की घोषणाएं की जा रही हैं। सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण सरकार लगातार नई-नई योजनाओं और घोषणाओं के जरिए जनता को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में ऐसी और भी बयानबाज़ी देखने को मिल सकती है, लेकिन जनता अब इन दावों की सच्चाई को समझ चुकी है।

Also Read- सामाजिक न्याय के महानायक और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का भव्य रूप से मनाया गया 78वां जन्मदिन, पटना से लेकर दिल्ली तक छाई खुशियों की बहार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow