Sambhal: अब्दुल्ला आज़म को राहत, SIR पर सवाल और महंगाई पर हमला: सांसद बर्क ने बीजेपी सरकार को घेरा।

समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अब्दुल्ला आज़म को दो पासपोर्ट मामलों में मिली सजा रद्द होने का स्वागत

May 30, 2026 - 15:12
51 Views
Sambhal: अब्दुल्ला आज़म को राहत, SIR पर सवाल और महंगाई पर हमला: सांसद बर्क ने बीजेपी सरकार को घेरा।
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने अब्दुल्ला आज़म को दो पासपोर्ट मामलों में मिली सजा रद्द होने का स्वागत करते हुए कहा कि न्यायपालिका के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए और उम्मीद है कि आगे चलकर आजम खान तथा उनके बेटे को पूरा इंसाफ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सेशन कोर्ट के फैसले से न्याय की उम्मीद और मजबूत हुई है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा SIR प्रक्रिया को लेकर दिए गए फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद बर्क ने कहा कि अदालत ने चुनाव आयोग की शक्तियों को सही माना है, लेकिन विपक्ष की आपत्ति प्रक्रिया को लेकर है। उनका आरोप था कि SIR लागू करने के तरीके से विपक्षी दलों और उनके समर्थकों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अधिकारों के इस्तेमाल के साथ पारदर्शिता और निष्पक्षता भी जरूरी है। वहीं बिजली बिल में ईंधन अधिभार के नाम पर संभावित बढ़ोतरी को लेकर सांसद बर्क ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होते ही जनता पर महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई है। डीज़ल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर हर क्षेत्र पर पड़ रहा है और अब बिजली के बढ़े हुए बिलों से आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। सांसद बर्क ने कहा कि भीषण गर्मी में लोग पहले से बिजली संकट से जूझ रहे हैं, ऐसे समय में बिल बढ़ाना जनता के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि महंगाई का असर केवल विपक्षी समर्थकों पर नहीं बल्कि भाजपा समर्थकों सहित पूरे समाज पर पड़ रहा है और इसका खामियाजा हर वर्ग को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने जनता से महंगाई और बढ़ते खर्चों के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की अपील भी की।

Also Read- Mau: जन्मभूमि के ऋण से मुक्त होना ही सच्ची देशभक्ति: सीएम योगी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow