धर्म विशेष: बाल संस्कारों की मनमोहक झलक ने जीता सभी का हृदय।

हनुमान चालीसा पाठ और श्रीराम स्तुति में बच्चों की सहभागिता बनी आकर्षण का केंद्र

By INA News Desk
May 30, 2026 - 14:54
129 Views
धर्म विशेष: बाल संस्कारों की मनमोहक झलक ने जीता सभी का हृदय।
बाल संस्कारों की मनमोहक झलक ने जीता सभी का हृदय।

Noida: नौतपा की तपती गर्मी के बीच आयोजित हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम स्तुति, प्रार्थना एवं वैदिक मंत्रोच्चारण कार्यक्रम में बाल संस्कारों की प्रेरणादायक झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बालक एवं बालिकाएँ पूरे मनोयोग से कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के दौरान एक नन्हीं बालिका ने अपनी मधुर तोतली वाणी में श्रीराम स्तुति का भावपूर्ण गायन किया, जिसने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। उसकी निष्कपट भक्ति, सहज श्रद्धा और मासूम समर्पण ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित लोगों ने कहा- यही बालक-बालिकाएँ कल हमारे धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि जब बच्चों के कंठ से राम नाम का उच्चारण होता है, तब केवल स्तुति नहीं होती, बल्कि सनातन संस्कृति का उज्ज्वल भविष्य भी दिखाई देता है। अंत में सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं पवनपुत्र हनुमान जी से उनकी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में राम गोपाल उपाध्याय, सदन शर्मा, आर.के. चौहान, अमित चौहान, पवन कुमार, हरीश शर्मा, सतीश शर्मा, चौधरी, विष्ठ, सुदेश सहित अनेक श्रद्धालु बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके साथ ही कई छोटे-छोटे बच्चों ने भी पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं भक्ति भाव से कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को और अधिक प्रेरणादायक एवं भावपूर्ण बना दिया।

Also Read- मनौना धाम मे भीषण गर्मी की के कारण आरती तथा आशीर्वाद समय के समय मे हुआ परिवर्तन।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow