Hardoi: बाबा श्री नीम करोली पंचवटी आश्रम के वार्षिक महोत्सव में दूसरे दिन गूंजा संगीतमय सुंदरकांड पाठ
सांडी स्थित बाबा श्री नीम करोली पंचवटी आश्रम के 18वें वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दूसरे
हरदोई। सांडी स्थित बाबा श्री नीम करोली पंचवटी आश्रम के 18वें वार्षिक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रतिष्ठित लॉन, मीठा कुआं, सांडी में चल रहे इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महोत्सव के द्वितीय दिवस लखनऊ से पधारे प्रसिद्ध भजन एवं सुंदरकांड गायक शशांक सागर ने अपने मधुर भजनों और संगीतमय सुंदरकांड पाठ से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर देर शाम तक भक्तिरस की अविरल धारा बहती रही और पूरा वातावरण जय श्रीराम एवं हनुमान जी के जयकारों से गुंजायमान रहा।
आयोजन बाबा श्री नीम करोली पंचवटी आश्रम के सान्निध्य में किया जा रहा है। कार्यक्रम में कथाव्यास पद्म चंद्र उपाध्याय जी महाराज, कथा आचार्य वैदिक चंद्रशेखर त्रिपाठी तथा व्यवस्थापक स्वामी रंगनाथ जी महाराज की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आध्यात्मिक संदेश प्रदान किए। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न संत, कथावाचक एवं भजन मंडलियां अपनी प्रस्तुतियां दे रही हैं। श्रद्धालुओं के लिए भजन, सत्संग और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम लगातार जारी है। बाबा नीम करोली पंचवटी आश्रम में इससे पूर्व भी वार्षिक उत्सव एवं धार्मिक आयोजनों की परंपरा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
What's Your Reaction?




