Sambhal: एकतरफा कार्रवाई पर भड़के नवाब इकबाल, डीएम-एसपी से की मुलाकात; मस्जिदों और शाही इमाम पर कार्रवाई रोकने की उठाई मांग

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक नवाब इकबाल महमूद ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी

Jun 10, 2026 - 19:16
37 Views
Sambhal: एकतरफा कार्रवाई पर भड़के नवाब इकबाल, डीएम-एसपी से की मुलाकात; मस्जिदों और शाही इमाम पर कार्रवाई रोकने की उठाई मांग
नवाब इकबाल महमूद, सपा विधायक सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक नवाब इकबाल महमूद ने प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर कई अहम मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि जिले में हो रही कार्रवाई से मुस्लिम समुदाय में असंतोष बढ़ रहा है और प्रशासन को निष्पक्षता के साथ काम करना चाहिए।

नवाब इकबाल महमूद ने बताया कि उन्होंने डीएम से कसेरुआ गांव में ध्वस्त की गई मस्जिद का मुद्दा उठाया और कहा कि मस्जिद से जुड़े दस्तावेजों की जांच किए बिना कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि यदि मस्जिद समिति का कोई अधिकार बनता है तो उन्हें वैकल्पिक स्थान पर मस्जिद निर्माण की अनुमति दी जाए। सपा विधायक ने जामा मस्जिद के इमाम के खिलाफ चल रही कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि इमाम एक शरीफ और नेक इंसान हैं, जिन पर भारी जुर्माना, बुल्डोजर नोटिस और एफआईआर जैसी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से इन मामलों पर पुनर्विचार कर राहत देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने एसपी से फतेहउल्लाहगंज चौकी, मंदिरों और मस्जिद से जुड़ी ग्राम सभा भूमि के मामले का भी जिक्र किया। उनका आरोप था कि शिकायत में कई धार्मिक स्थलों और चौकी पर ग्राम सभा भूमि होने की बात कही गई है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ मस्जिद पक्ष पर हो रही है। नवाब ने कहा कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए। विधायक के अनुसार, डीएम और एसपी दोनों ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और निष्पक्ष जांच व न्यायसंगत कार्रवाई का भरोसा दिया है। यह मामला अब जिले में राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है।

Also Read- 'मैं तो कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, लेकिन... अशोक गहलोत ने दिया सनसनीखेज बयान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow