मजार-मस्जिद कार्रवाई पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले- कानून सबके लिए बराबर हो, दूसरे धार्मिक स्थलों पर क्यों नहीं हुई कार्यवाही

उत्तर प्रदेश में मजारों और मस्जिदों पर चल रही कार्रवाई को लेकर सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क

Jul 10, 2026 - 16:17
53 Views
मजार-मस्जिद कार्रवाई पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क, बोले- कानून सबके लिए बराबर हो, दूसरे धार्मिक स्थलों पर क्यों नहीं हुई कार्यवाही
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: उत्तर प्रदेश में मजारों और मस्जिदों पर चल रही कार्रवाई को लेकर सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट की भावना का सम्मान किया जाना चाहिए और 1947 से पहले अस्तित्व में आए धार्मिक स्थलों को लेकर मनमानी कार्रवाई उचित नहीं है।

बर्क ने कहा कि प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर मस्जिदों, मदरसों और कब्रिस्तानों पर कार्रवाई कर रहा है, जबकि यदि किसी धार्मिक स्थल का निर्माण तत्कालीन नियमों और प्रशासनिक स्वीकृति के तहत हुआ है तो उसे अतिक्रमण नहीं कहा जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल मुस्लिम धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है, जबकि अन्य धर्मों के कथित अतिक्रमण वाले धार्मिक स्थलों पर वैसी कार्रवाई दिखाई नहीं देती। सपा सांसद ने कहा कि देश का कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए, किसी एक समुदाय के लिए अलग और दूसरे के लिए अलग नहीं। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी के साथ अन्याय हो रहा है तो वह अदालत का दरवाजा खटखटाए, क्योंकि न्यायपालिका से न्याय मिलने की उम्मीद बनी रहती है। बर्क ने भाजपा सरकार पर समाज को धार्मिक आधार पर बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी राजनीति से न तो देश का भला होगा और न ही किसी समाज का। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां भी उन्हें कार्रवाई गलत लगेगी, वहां वे आवाज उठाएंगे और जरूरत पड़ने पर अदालत में भी चुनौती देंगे।

Also Read- Special Story: विकास के नए कीर्तिमान रच रहा उत्तर प्रदेश- सीएम योगी ने यूपी को 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5,551 परियोजनाओं की सौगात

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow