'देश के मुसलमानों को बंटवारे का सबसे बड़ा नुकसान हुआ'— सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान

सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी, पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण, 2027 के

Jul 4, 2026 - 20:57
32 Views
'देश के मुसलमानों को बंटवारे का सबसे बड़ा नुकसान हुआ'— सांसद जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा बयान
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी से लेकर 2027 गठबंधन तक... सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने BJP पर साधा निशाना, बोले- 'देश के मुसलमानों को बंटवारे का सबसे बड़ा नुकसान हुआ'

सम्भल से समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने राम मंदिर चढ़ावे में कथित चोरी, पश्चिम बंगाल में ओबीसी आरक्षण, 2027 के विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री के बयान समेत कई राष्ट्रीय मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला।

राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के सवाल पर बर्क ने कहा कि वह दूसरे धर्म के मामलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन यदि चोरी हुई है तो यह बेहद घिनौना कृत्य है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और आरोप लगाया कि भाजपा कार्रवाई करने के बजाय आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रही है। पश्चिम बंगाल में मुस्लिम समुदाय के कुछ वर्गों का ओबीसी दर्जा समाप्त किए जाने और आरक्षण में कटौती के मुद्दे पर सांसद ने भाजपा सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि सरकार "सबका साथ, सबका विकास" की बात करती है तो सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए। उनके मुताबिक इस तरह के फैसलों से लोगों के साथ अन्याय और नाइंसाफी हो रही है। 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा बराबर सीटों की मांग पर बर्क ने कहा कि मांग करना कांग्रेस का अधिकार है। उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन होगा और सीट बंटवारे का फैसला आपसी सहमति से आसानी से हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पापों के कारण पाकिस्तान और बांग्लादेश बने, बर्क ने कहा कि वह देश के बंटवारे के पक्ष में कभी नहीं थे। उन्होंने कहा कि विभाजन का सबसे बड़ा नुकसान भारत के मुसलमानों को हुआ है। उनका कहना था कि अब अतीत के आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर सरकार को सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय देने पर ध्यान देना चाहिए। सांसद के इन बयानों ने एक बार फिर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में नई सियासी बहस छेड़ दी है।

Also Read- Radha Krishna Kishore Security: अनदेखी से नाराज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, बिना गार्ड सचिवालय पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow