अपर कृषि निदेशक व संयुक्त कृषि निदेशक ने किया कृषि फार्म, मृदा परीक्षण लैब और एफपीओ का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

अपर कृषि निदेशक (प्रसार) उ०प्र० डा० कनीज फातिमा एवं संयुक्त कृषि निदेशक डा० अजय कृष्णा द्वारा जनपद में भ्रमण किया

Jul 4, 2026 - 18:32
54 Views
अपर कृषि निदेशक व संयुक्त कृषि निदेशक ने किया कृषि फार्म, मृदा परीक्षण लैब और एफपीओ का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
अपर कृषि निदेशक व संयुक्त कृषि निदेशक ने किया कृषि फार्म, मृदा परीक्षण लैब और एफपीओ का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Hardoi: अपर कृषि निदेशक (प्रसार) उ०प्र० डा० कनीज फातिमा एवं संयुक्त कृषि निदेशक डा० अजय कृष्णा द्वारा जनपद में भ्रमण किया गया । उन्होंने कृषि फार्म पर बोयी गयी फसलों जनपदीय भूमि परीक्षण प्रयोगशाला, आई०पी०एम० लैब एवं कृषि विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया।

अपर कृषि निदेशक (प्रसार) उ०प्र० डा० कनीज फातिमा जी द्वारा आत्मा कार्मिकों एवं तकनीको सहायकों के साथ कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की गई है। उनके द्वारा खरीफ 2026 में आयोजित प्रदर्शनों व सामान्य वितरण, बीज मिनीकिट की बुकिंग एवं वितरण, फार्मर रजिस्ट्री के साथ ही विभाग में संचालित अन्य योजनाओं पर भी चर्चा की गई की गई। उनके द्वारा वन स्टाप शॉप एग्री जक्शन चरौली का भी निरीक्षण किया गया। इसके उपरान्त उनके द्वारा नेचुरल फार्मिंग के अन्तर्गत चयनित कृषि सखियों के साथ सवांद कार्यक्रम में हिस्सा लिया गया तथा उनसे योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।

इसके उपरान्त उनके द्वारा विकास खण्ड बिलग्राम के कृषक उत्पादन संग्ठन बिलग्राम फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उप कृषि निदेशक डा० राजेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा० सतीश चन्द्र पाठक, जिला कृषि कृषि रक्षा अधिकारी इन्द्रजीत यादव, भमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय, डा० निधि राठौर, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० डी०बी० सिंह के साथ समस्त आत्मा कार्मिक एवं तकनीकी सहायक उपस्थित रहे।

Also Read- तमिलनाडु की सत्ता में नए युग का उदय- मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में विधानसभा के पहले सत्र का बिगुल बजा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow