Hardoi: निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए 24 जुलाई तक फिर खुला पोर्टल, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

सहायक निदेशक मत्स्य डॉ0 मुनीश कुमार ने बताया है, कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर

Jul 10, 2026 - 15:05
47 Views
Hardoi: निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए 24 जुलाई तक फिर खुला पोर्टल, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन
निषादराज बोट सब्सिडी योजना के लिए 24 जुलाई तक फिर खुला पोर्टल, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन
Hardoi: सहायक निदेशक मत्स्य डॉ0 मुनीश कुमार ने बताया है, कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की विभिन्न योजनाओं यथा-मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिड़ी योजना एवं सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना के अन्तर्गत जनसामान्य को ऑनलाइन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.nic.in  08जून से 28 जून 2026 तक खोला गया था।

उन्होंने बताया कि निषादराज बोट सब्सिड़ी योजना में अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु पोर्टल 24 जुलाई 2026 तक पुनः खोला जा रहा है। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण काो विभागीय वेबासाइट पर देखा जा सकता है। उक्त योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षाे में निरस्त/प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य हरदोई से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है एवं मत्स्य निदेशालय के हेल्प लाइन दूरभाष नं0ः 0522-2740270 पर किसी भी कार्य दिवस में जानकारी हेतु संपर्क किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow