Hardoi: प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन, विभिन्न परियोजनाओं में मिलेगा लाभ

सहायक निदेशक मत्स्य डॉ मुनीश कुमार ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं

Aug 19, 2026 - 19:36
11 Views
Hardoi: प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए 24 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन, विभिन्न परियोजनाओं में मिलेगा लाभ

Hardoi: सहायक निदेशक मत्स्य डॉ मुनीश कुमार ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसके लिए विभागीय पोर्टल https://fisheries.up.gov.in दिनांक 14 अगस्त 2026 से खोल दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। 

योजना के अंतर्गत मध्याकार आर.ए.एस. (सामान्य वर्ग), रियरिंग यूनिट निर्माण (महिला एवं अनुसूचित जाति), बैकवर्ड आर.ए.एस. यूनिट (महिला वर्ग) तथा पारंपरिक मछुआरों के परिवारों के लिए आजीविका एवं पोषण संबंधी सहायता परियोजनाओं के लिए उपलब्ध लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों को योजना से आच्छादित किया जाएगा। परियोजनाओं का विवरण, इकाई लागत, आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मत्स्य विभाग हरदोई के जनपदीय, मंडलीय एवं मत्स्य निदेशालय के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है l

Also Click : Lucknow: किसान परिवारों का सहारा बनी ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’, बजट बढ़ाकर योगी सरकार ने आश्रितों को दी मजबूती

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow