हरदोई की मत्स्य परियोजनाओं का विश्व बैंक टीम ने लिया जायजा, किसानों को योजनाओं की दी जानकारी
सहायक निदेशक मत्स्य डॉ मुनीश कुमार द्वारा बताया गया कि विगत दिवस को जनपद हरदोई में वर्ड बैंक, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया,
Hardoi: सहायक निदेशक मत्स्य डॉ मुनीश कुमार द्वारा बताया गया कि विगत दिवस को जनपद हरदोई में वर्ड बैंक, गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया, एन0एफ0डी0पी0 एवं मत्स्य निदेशालय लखनऊ की संयुक्त टीम के द्वारा जनपद हरदोई का भ्रमण किया गया जिसमें पी0एम0एम0एस0वाई0 के लाभार्थी अंकित विशाल, ग्राम लोनहारा, तहसील सण्डीला के वृहद आर0ए0एस0 एवं कच्चे तालाबों का निरीक्षण किया गया जिसमें पंगास एवं देशी मांगुर के कल्चर का निरिक्षण किया जा रहा है। उसके पश्चात टीम के द्वारा हनीफ अली ग्राम सुहासा, तहसील हरदोई की मत्स्य हैचरी का निरीक्षण किया गया, जहां उनके द्वारा पंगास एवं आई0एम0सी0 की ब्रींडिंग देखी गयी एवं उनके द्वारा पी0एम0एम0के0एस0एस0वाई0 के एप्लीकेशन के कम्पोनेन्ट को भी देखा गया।
जिसके बाद विधायक श्याम प्रकाश वर्मा जी के यहां मत्स्य हैचरी, फीड मिल एवं वृहद आर0ए0एस0 का निरीक्षण किया गया। इसी दौरान जनपद के लगभग 90 किसानों से वार्ता की गयी जिसमे 18 मत्स्य पालकों का एन0एफ0डी0पी0 पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन सीएचसी के हेड एवं जनपद प्रभारी द्वारा कराया गया एवं पी0एम0एम0के0एस0एस0वाई0योजना के बिभिन्न कॉम्पोनेन्ट में आवेदन किये जाने के बारे में मत्स्य पालको को जानकारी दी गयी।
Also Read- संडीला में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत का स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
What's Your Reaction?




