राजकीय पॉलिटेक्निक हरदोई में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित- प्रधानाचार्य

प्राधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक ने बताया है, कि राजकीय पालीटेक्निक, बावन रोड, हरदोई में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों

By INA News Desk
Jul 9, 2026 - 18:39
64 Views
राजकीय पॉलिटेक्निक हरदोई में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित- प्रधानाचार्य

Hardoi: प्राधानाचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक ने बताया है, कि राजकीय पालीटेक्निक, बावन रोड, हरदोई में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में शैक्षिक सत्र-2026-27 में पठन-पाठन के लिए सिविल अभियंत्रण, इलेक्ट्रानिक्स अभियंत्रण, आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप पाठ्यक्रम के विषयों एवं कम्यूनिकेशन स्किल तथा गणित विषय को पढ़ाने हेतु शासनादेश के अनुक्रम में संस्था में रिक्त पदो के सापेक्ष अर्हताधारी अतिथि व्याख्याताओं की आवश्यकता है। अतः इच्छुक अभ्यर्थी अपना नवीनतम बायोडाटा राजकीय पालीटेक्निक, हरदोई की ई-मेल आई डी-poly.hardoi@gmail.com  पर 11 जुलाई 2026 तक प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का 13 जुलाई 2026 को प्रातः 11.00 बजे राजकीय पालीटेक्निक, बावन रोड, हरदोई में साक्षात्कार आयोजित किया जायेगा जिसमें समस्त शैक्षिक अभिलेखों सहित अभ्यर्थी की उपस्थिति अनिवार्य है।

Also Read- 'लगातार 5 रविवारों तक पीड़ित ग्राहक को मुफ्त में खिलानी होगी दस-दस प्लेट बिरयानी', बिरयानी में मरा हुआ कीड़ा मिलने के बाद कोर्ट का अनूठा फैसला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow