मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी खाते को डी०बी०टी० इनेबिल्ड व एन०पी०सी०आई० कराये- संजय कुमार निगम

Hardoi: जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने सूचित किया है, 01 मार्च 2020 के पश्चात अपने माता-पिता दोनों अथवा

Jul 9, 2026 - 18:33
22 Views
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी खाते को डी०बी०टी० इनेबिल्ड व एन०पी०सी०आई० कराये- संजय कुमार निगम
मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी खाते को डी०बी०टी० इनेबिल्ड व एन०पी०सी०आई० कराये- संजय कुमार निगम

Hardoi: जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार निगम ने सूचित किया है, 01 मार्च 2020 के पश्चात अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है अथवा 18 से 23 वर्ष के ऐसे किशोर जिन्होंने कोविड या अन्य कारणों से अपने माता-पिता दोनों अथवा माता या पिता में से किसी एक अथवा अभिभावक को खो दिया है तथा वह कक्षा 12 तक शिक्षा पूर्ण करने के उपरान्त राजकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय अथवा तकनीकी संस्थान से स्नातक डिग्री अथवा डिप्लोमा प्राप्त करने हेतु शिक्षा प्राप्त कर रहें हों या नीट, जेईई, क्लैट जैसे राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने वाले अथवा जिनकी माता तलाकशुदा स्त्री या परित्यक्ता है अथवा जिनके माता-पिता या परिवार का मुख्यकर्ता जेल में है अथवा ऐसे बच्चे जिन्हे बालश्रम, बाल मिक्षावृत्ति/बाल वैश्यावृत्ति से मुक्त करा कर परिवार/पारिवारिक वातारण में समायोजित कराया गया हो अथवा भिक्षावृित्त/ वैश्यावृत्ति में सम्मिलित परिवारों के बच्चों को प्रतिमाह रूपये 2500 का आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। वह सभी अवगत हों कि उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19/सामान्य योजना माह दिसम्बर 2025 से ऑनलाइन हो गयी है, जिससे वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किस्त शासन द्वारा सीधे बच्चों के खातों मे हस्तांतरित की जायेगी, जिसके लिए खाता संरक्षक के साथ संयुक्त अथवा बच्चो के नाम से होना अनिवार्य है, साथ ही खाता डी०बी०टी० व एन०पी०सी०आई० होना चाहिए अन्यथा की स्थिति में बच्चों के खातों मे शासन द्वारा आधार बेस धनराशि भेजा जाना संभव नही होगी। 
    उक्त के क्रम में उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19/सामान्य के सभी लाभार्थी जोकि संरक्षक/माता-पिता का खाता लगा है, वह यथाशीघ्र ही खाता संरक्षक के साथ संयुक्त अथवा बच्चो के नाम खुलवाकर खाते को डी०बी०टी० इनेबिल्ड व एन०पी०सी०आई० कराना सुनिश्चित करें, जिससे बच्चों के खातों में वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम किस्त की धनराशि ससमय हस्तांतरित की जा सकें।

Also Read- हरदोई में 11 से 18 जुलाई तक चलेगा विश्व जनसंख्या दिवस अभियान, परिवार नियोजन सेवाओं पर रहेगा विशेष जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow