Hardoi: राजकीय पॉलिटेक्निक हरदोई की बैठक में कौशल विकास और औद्योगिक समन्वय पर जोर

विकास भवन, हरदोई स्थित कार्यालय कक्ष में राजकीय पॉलिटेक्निक, हरदोई से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर

By INA News Desk
Aug 24, 2026 - 22:25
13 Views
Hardoi: राजकीय पॉलिटेक्निक हरदोई की बैठक में कौशल विकास और औद्योगिक समन्वय पर जोर

हरदोई। विकास भवन, हरदोई स्थित कार्यालय कक्ष में राजकीय पॉलिटेक्निक, हरदोई से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संस्थान की शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों, छात्र-छात्राओं के कौशल विकास तथा औद्योगिक इकाइयों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के दौरान छात्र-छात्राओं को तकनीकी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, औद्योगिक क्षेत्र के साथ संस्थान का समन्वय मजबूत करने तथा युवाओं को रोजगारपरक कौशल से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में संयुक्त निदेशक, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र हरदोई सविता कुमार, सहायक प्रबंधक आलोक सिंह, IIA हरदोई के अमित भदौरिया, उ0प्र0 पावर/विद्युत विभाग के A.E. अंकुश वर्मा, J.E. शिव मोहन सिंह तथा राजकीय पॉलिटेक्निक, हरदोई के प्रधानाचार्य सहित संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने संस्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी साझा करते हुए अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। अधिकारियों ने संस्थान में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक दक्षता को बढ़ाने के लिए औद्योगिक संस्थानों के साथ समन्वय को और प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

Also Read-Vande Mataram Row: वंदे मातरम विवाद पर मायावती का BJP-कांग्रेस पर निशाना, बोलीं- असली मुद्दों से भटकाया जा रहा ध्यान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow