Hardoi: 80% या अधिक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों की पेंशन में देरी, जल्द खाते में भेजी जाएगी धनराशि
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया है, कि 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले ऐसे
Hardoi: जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया है, कि 80 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता वाले ऐसे दिव्यांगजन जिनकी वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम तिमाही दिव्यांग पेंशन की धनराशि अभी तक उनको प्राप्त नहीं हुई है को सूचित किया जाता है कि दिव्यांग पेंशन योजनान्तर्गत इन्दिरा गांधी दिव्यांग पेंशन के ऐसे लाभार्थी जिनकी दिव्यांगता प्रतिशत 80 या उससे अधिक है की पेंशन भारत सरकार से प्रदत्त निर्देशों के क्रम में नए माड्यूल एस०एन०ए० स्पर्श प्रणाली को लागू करते हुए प्रेषित की जानी है। इस माड्यूल पर एन०आई०सी० एवं साइबर ट्रेजरी के सहयोग से कार्य पूरा किया जा रहा है। जिसे पूर्ण होने में लगभग 15 दिन से एक माह का समय लग सकता है। निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि अतिशीघ्र एस०एन०ए० स्पर्श प्रणाली को लागू करते हुए छुटे हुए दिव्यांगजनों की पेशन की धनराशि उनके द्वारा संचालित आधार मैप्ड खाते में प्रेषित कर दिया जाएगा।
Also Click : 'मैं ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करता', बृजभूषण शरण सिंह और कंगना रनौत के बयानों पर बाबा रामदेव का पलटवार
What's Your Reaction?







