Hardoi News: हरदोई में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर 16 गौशाला संचालक सम्मानित, CDO नेहा ब्याडवाल ने ठंड से गोवंश बचाने के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश शासन और पशुपालन निदेशालय के निर्देशों के अनुक्रम में दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

By INA News Desk
Nov 26, 2026 - 16:01
2 Views
Hardoi News: हरदोई में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर 16 गौशाला संचालक सम्मानित, CDO नेहा ब्याडवाल ने ठंड से गोवंश बचाने के दिए निर्देश
Advertisement
Advertisement

Hardoi: उत्तर प्रदेश शासन और पशुपालन निदेशालय के निर्देशों के अनुक्रम में दिनांक 26 नवम्बर, 2026 को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के विशेष अवसर पर स्वर्ण जयंती सभागार, विकास भवन, हरदोई में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा० अशोक कुमार सिंह एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य)/नामित नोडल अधिकारी डा० बी. पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। गौवंश संरक्षण और बेहतर गौशाला प्रबंधन की दिशा में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद की 05 उत्कृष्ट गौशालाओं-अमिरता, भौरापुर, बावन, ममरेजपुर, एवं गरूसण्डा के संचालकों के साथ-साथ जनपद की अन्य 11 गौशालाओं के संचालकों को उनके निरंतर योगदान के लिए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने आगामी शीत ऋतु को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गोवंश को सुरक्षित रखने के लिए सभी गोवंश आश्रय स्थलों में अभी से तिरपाल और पराली (बिछावन) का समुचित इंतजाम सुनिश्चित कर लिया जाए, ताकि गोवंश को ठंड से बचाया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने सभी गौशाला संचालकों को इसी सेवा भाव और निष्ठा से आगे भी कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा० अशोक कुमार सिंह, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी/नामित नोडल अधिकारी डा० बी. पी. सिंह ने उपस्थित पशुपालकों और गौशाला संचालकों को विभागीय योजनाओं तथा गोवंश संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के अन्य उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता की।

Also Read- Hardoi News: आशीष सिंह सोमवंशी को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, हरदोई में बने जिला सोशल मीडिया सह-संयोजक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement