हरदोई में पशुपालन विभाग के विशेष सचिव का दौरा, नेपियर घास उत्पादन और गौशाला व्यवस्थाओं की सराहना

पशुपालन विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र पांडे बुधवार को जनपद भ्रमण पर आए उन्होंने संरक्षित मवेशियों के लिए शहर में

Jun 3, 2026 - 20:19
43 Views
हरदोई में पशुपालन विभाग के विशेष सचिव का दौरा, नेपियर घास उत्पादन और गौशाला व्यवस्थाओं की सराहना
हरदोई में पशुपालन विभाग के विशेष सचिव का दौरा, नेपियर घास उत्पादन और गौशाला व्यवस्थाओं की सराहना

हरदोई। पशुपालन विभाग के विशेष सचिव देवेंद्र पांडे बुधवार को जनपद भ्रमण पर आए उन्होंने संरक्षित मवेशियों के लिए शहर में बोई गई करीब 25 एकड़ में नेपियर घास को देखा इसके बाद बावन गौशाला में तैयार कराई जा रही नेपियर घास का स्थलीय निरीक्षण किया और गौशाला में गायों का पूजन कर गुड और चना खिलाया। गौशाला परिसर में ही रोपित आम के बाग में भ्रमण कर फसल अच्छी देख प्रसन्नता जाहिर की। सहभागिता योजना में कुपोषित बच्चों के परिवार को एक गाय सौंपी।

सचिव ने जनपद भ्रमण के दौरान प्रदेश में सर्वाधिक हरा चारा बोये जाने और उत्पादन पर प्रसन्नता जाहिर की साहोरा में करीब 25 एकड़ में तैयार नेपियर घास के संबंध में अधिकारियों से जानकारी भी ली। उन्होंने संरक्षित मवेशियों की नियमित निगरानी के लिए लगे सीसी कैमरे और ब्लॉक मॉनिटरिंग सिस्टम की जानकारी ली।
 बावन गौशाला में गोबर गैस प्लांट से उत्पादित बिजली और उससे संचालित आटा चक्की को देखा व जानकारी ली। इसी के साथ विशेष सचिव ने विशेष दुग्ध सप्ताह पर अच्छे दूध उत्पादन के लिए पांच महिला लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, केन और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। इस मौके पर पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ अजय कनौजिया, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह, डीएसटीओ डॉक्टर रामप्रकाश, उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा० सचिन कुमार, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ मोहित सिहं सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Also Read - Hardoi : कोर्ट ने हत्या और लूट के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा दी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow