Hardoi: निराश्रित गोवंश संरक्षण की समीक्षा में CDO नेहा ब्याडवाल सख्त, नन्दी गौशालाओं में शिफ्टिंग तेज करने के निर्देश

विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के अंतर्गत

By INA News Desk
Aug 12, 2026 - 19:47  · Updated: Aug 13, 2026 - 10:29
27 Views
Hardoi: निराश्रित गोवंश संरक्षण की समीक्षा में CDO नेहा ब्याडवाल सख्त, नन्दी गौशालाओं में शिफ्टिंग तेज करने के निर्देश

Hardoi: विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल की अध्यक्षता में निराश्रित गोवंश संरक्षण योजना के अंतर्गत संचालित व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मॉडल गौशाला, नन्दी गौशाला, सी.सी.टी.वी. कैमरा व्यवस्था तथा हरा चारा उत्पादन हेतु अतिरिक्त भूमि के चिन्हांकन सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई।

‎मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा सात विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों तथा उप मुख्य/पशु चिकित्सा अधिकारियों को नन्दी गौशाला में नर गोवंश की शिफ्टिंग कार्य में अपेक्षित प्रगति न होने पर चेतावनी देते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

‎उन्होंने नन्दी गो-आश्रय स्थलों की बाउंड्रीवाल को मनरेगा के अंतर्गत पूर्ण कराए जाने तथा बंद हो चुके गो-आश्रय स्थलों की उपलब्ध भूमि पर हरे चारे का उत्पादन कर निकटवर्ती गो-आश्रय स्थलों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गौशालाओं में उपलब्ध भूमि का अधिकतम उपयोग करते हुए पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उत्पादित करने पर विशेष बल दिया गया।

‎बैठक में गौशालाओं से उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट की पैकेजिंग कर किसानों को उचित एवं प्रतिस्पर्धी मूल्य पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए, जिससे गौशालाओं की आय में वृद्धि के साथ-साथ जैविक खेती को भी प्रोत्साहन मिल सके।

‎मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निराश्रित गोवंश के संरक्षण, उनके लिए पर्याप्त चारा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा शासन की मंशा के अनुरूप गौशालाओं का प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जाए। ‎बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी तथा उप मुख्य/पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Also Read- Hardoi: संदिग्ध परिस्थितियों में जेसीबी चालक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow