Hardoi: संदिग्ध परिस्थितियों में जेसीबी चालक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक में मंगलवार रात एक जेसीबी चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या

Aug 12, 2026 - 16:10
6 Views
Hardoi: संदिग्ध परिस्थितियों में जेसीबी चालक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
संदिग्ध परिस्थितियों में जेसीबी चालक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

​हरदोई: शहर के मोहल्ला ऊंचा थोक में मंगलवार रात एक जेसीबी चालक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 31 वर्षीय पारस के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

​पत्नी व बच्चे गए थे मायके

​मृतक पारस पेशे से जेसीबी चालक था। पिता नन्हेंलाल के अनुसार, पारस शराब पीने का आदी था, जिसके चलते घर में अक्सर तनाव रहता था। घटना के समय पारस की पत्नी अपने एक बेटे और एक बेटी के साथ सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके परमल गांव गई हुई थी। मंगलवार देर शाम पारस घर पर अकेला था और उसके माता-पिता भी किसी काम से बाहर गए हुए थे।

​रात में पड़ोसियों को हुई आशंका

​मंगलवार रात लगभग 9 बजे पड़ोसियों को पारस के बंद मकान से कुछ असामान्य आवाजें सुनाई दीं। शंका होने पर दरवाजा खटखटाया गया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत पारस के पिता नन्हेंलाल को फोन कर मामले की जानकारी दी।​पिता के मौके पर पहुंचने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों की मदद से दरवाजा तोड़ा, जहां पारस कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- UP Tourism Policy: यूपी होम-स्टे नीति में बड़ा बदलाव, भवन स्वामी अब 8 कमरों तक किराए पर दे सकेंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow