Hardoi: माटीकला को बढ़ावा: हरदोई में विद्युत चालित चाक के 40 और पगमिल मशीन के 5 लाभार्थी चयनित
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि उ०प्र० सरकार द्वारा माटीकला एवं माटी शिल्पकला को बढ़ावा
Hardoi: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है, कि उ०प्र० सरकार द्वारा माटीकला एवं माटी शिल्पकला को बढ़ावा देने हेतु उ०प्र० मार्टीकला बोर्ड का गठन किया जा चुका है। उक्त के अतिरिक्त पर्यावरण को सत्त हो रहे नुकसान के दृष्टिगत प्लास्टिक से निर्मित कप, प्लेट, गिलास, थाली आदि के उपयोग को प्रदेश में प्रतिबन्धित कर दिया गया है।
वर्ष 2026-27 हेतु आज स्वर्ण जयन्ती सभागार विकास भवन, हरदोई में शासन द्वारा गठित कमेटी के मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में साक्षात्कार सम्पन्न कराया गया, जिसमें निःशुल्क विद्युत चालित चाक में 82 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें कुल 67 आवेदक उपस्थित रहे जिसमें से 40 लाभार्थियों का चयन किया गया एवं पगमिल मशीन में कुल 11 आवेदन प्राप्त हुये जिसमें 06 लाभार्थी उपस्थित रहे, जिसमें से 5 लाभार्थियों का चयन किया गया है। साक्षात्कार में परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, लेखा परीक्षक, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय, लखनऊ मण्डल, लखनऊ उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?



